फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandpur captures Bijnor Premium Cricket Trophy

बिजनौर प्रीमियम क्रिकेट ट्रॉफी पर चांदपुर का कब्जा

Mon, 17 Oct 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chandpur captures Bijnor Premium Cricket Trophy
बिजनौर प्रीमियम क्रिकेट ट्रॉफी पर चांदपुर का कब्जा
विज्ञापन

नजीबाबाद। कुरैशी प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित बिजनौर प्रीमियर क्रिकेट लीग ट्रॉफी चांदपुर की टीम ने नजीबाबाद को फाइनल में मात्र छह रन से पराजित कर जीती।
पत्थरगढ़ किला परिसर में बिजनौर प्रीमियम क्रिकेट लीग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला चांदपुर और नजीबाबाद के बीच खेला गया। चांदपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन बनाए। नजीबाबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 134 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन

चांदपुर की क्रिकेट टीम ने छह रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच सुहेल और मैन ऑफ द सीरिज फहीम खां घोषित किए गए। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरैशी ने विजेता व उपविजेता टीमों को कुरैशी प्रोडक्शन की ओर से आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से जीवन में खेल भावना को महत्व देने की सलाह दी। प्रतियोगिता में जनपद की विभिन्न तहसीलों से आईं आठ क्रिकेट टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण में पूर्व प्रधानाचार्य अब्दुल सत्तार, कोच बदरुद्दीन, मो.असलम, हाजी यूनुस कुरैशी, हाजी शमीम, विकास कश्यप, हाजी नसीम अहमद, प्रदीप डेजी, इमरान कुरैशी, मुकीम, सलीम, इरफान कुरैशी, फरमान कुरैशी, मोबीन कुरैशी, राजीव ग्रोवर, साइम, फैसल, अहसान, फरहान, अकदस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed