{"_id":"63a4a19c8961df13b77fb031","slug":"chandak-mandavali-road-will-be-widened-nazibabad-news-mrt6188841192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चंदक-मंडावली मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चंदक-मंडावली मार्ग का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदक-मंडावली मार्ग का होगा चौड़ीकरण
नजीबाबाद/नांगलसोती। मंडावली-चंदक मार्ग का चौड़ीकरण 28 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग को शासन से मार्ग चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने की प्रतीक्षा है।
बिजनौर से चंदक-मंडावली होते हुए हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को जल्द संकरे और खस्ताहाल मार्ग की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। शासन ने मार्ग चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग से कुछ समय पूर्व प्रस्ताव मांगा था। बिजनौर के किलोमीटर एक से किलोमीटर 23 चंदक तक लगभग सात किलोमीटर लंबा मार्ग लगभग साढ़े सात मीटर चौड़ा है। जबकि चंदक से मंडावली तक के मार्ग की चौड़ाई वर्तमान में लगभग साढ़े पांच मीटर है। लोनिवि ने चंदक से मंडावली तक संकरे और खस्ताहाल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लगभग 28 करोड़ रुपये का स्टीमेट शासन को भेजा है।
लोनिवि के एई एससी शर्मा ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलते ही मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा। चंदक से मंडावली तक मार्ग चौड़ीकरण से बिजनौर से हरिद्वार दिशा के लिए सफर करने वाले यात्रियों को मार्ग संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
लोनिवि कार्यालय जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 80 लाख
नजीबाबाद। लोनिवि नजीबाबाद के निरीक्षण भवन और कार्यालय का 80 लाख रुपये की लागत से जल्द जीर्णोद्धार होगा। लोनिवि का निरीक्षण भवन और कार्यालय परिसर वर्तमान में सामने से गुजर रहे मेरठ-पौड़ी मार्ग से लगभग डेढ़ से दो फीट नीचा है। सड़क तल से लोनिवि परिसर नीचा होने के कारण कार्यालय परिसर की जलनिकासी प्रभावित है। वर्षाकाल में कार्यालय परिसर में भारी जलभराव हो जाता है। लोनिवि को पंप के माध्यम से परिसर में भरे पानी को बाहर करना पड़ता है। शासन ने कार्यालय परिसर का जीर्णोद्धार करने और तल को ऊंचा उठाने के लिए अनुमति प्रदान की है। 80 लाख की लागत से कार्यालय परिसर के भवन के लिंटर को तोड़कर ऊंचा किया जाएगा।