फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Challenges for physicians become abdominal and skin patients

क्षेत्र में उदर व चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Mon, 24 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Challenges for physicians become abdominal and skin patients
नजीबाबाद- डॉ.सर्वेश निराला। - फोटो : NAZIBABAD
उदर एवं चर्म रोगी बने चिकित्सकों के लिए चुनौती
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में पहुंचने वाले उदर व चर्म रोगी चिकित्सकों के लिए चुनौती बने हैं। अन्य रोगियों की अपेक्षा उदर एवं चर्म रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.सर्वेश निराला का कहना है कि सफाई का अभाव और दूषित पानी का इस्तेमाल करना उदर एवं चर्म रोग का मुख्य कारण है। चिकित्सा विभाग उदर एवं चर्म रोगियों के प्रति गंभीर है।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के प्रति लोगों को रुझान बढ़ने लगा है। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागूवाला, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झक्काकी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावली, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नांगलसोती में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 281 पुरुष, 583 महिलाएं और 296 बच्चों सहित कुल 1160 मरीजों की चिकित्सकों ने जांच की। लीवर के 16, सांस के 66, मधुमेह के 14, टीबी के 12, ऐनीमिया के 13, ब्लड प्रेसर के 16 मरीज मिले। स्वास्थ्य शिविर में उदर के 127 और चर्म रोग के 230 रोगियों मिलने से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.सर्वेश निराला का कहना है कि उदर एवं चर्म रोग से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। सफाई का अभाव और दूषित पानी का इस्तेमाल करना रोग के फैलने की मुख्य वजह है। उन्होंने उदर एवं चर्म रोग से निपटने के लिए नियमित दवाइयों को सेवन करने और अपने परिवेश को स्वच्छ रखने, पानी को उबालकर इस्तेमाल करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed