फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chahak Rastogi became the champion of debate competition

Bijnor News: धामपुर - चहक रस्तोगी बनीं वाद विवाद प्रतियोगिता की चैंपियन

Fri, 19 May 2023 10:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Chahak Rastogi became the champion of debate competition
प्रमाण पत्रों के साथ डिवेट में शामिल प्रतिभागी छात्र छात्राएं। साथ ​शिक्षक और अति​थि
बोले विद्यार्थी - डिजीटल तकनीक ने जीवन को आसान बनाया, लेकिन अपनों से दूर कर डाला
विज्ञापन

- अमर उजाला की ओर से हुआ कार्यक्रम का आयोजन, 10 कॉलेजों के 20 छात्र-छात्राएं हुए शामिल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को इंटर स्कूल वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका शीर्षक क्या डिजिटल तकनीक लोगों के जीवन को आसान बना रही है, पर आधारित रहा। प्रतियोगिता में दस कॉलेजों के 20 छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में विचार रखे। वाद विवाद प्रतियोगिता की चैंपियनशिप प्रथम आने पर छात्रा चहक रस्तोगी ने हासिल की।
अधिकांश प्रतिभागियों ने डिजीटल तकनीक को जीवन के लिए बहुपयोगी बताया। कुछ का तर्क था कि डिजीटल तकनीक ने लोगों को बीमार बना दिया। इस तकनीक ने लोगों को अपनों से दूर भी किया है। अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को प्रियंका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर स्कूल वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में भविष्य कौशिक ने द्वितीय, लीना चौहान ने तृतीय और दिव्यांशी ने चौथा स्थान पाया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पाने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे गए। निर्णायक मंडल में धामपुर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. राजकुमार सिंह, एसबीडी कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. पूनम चौहान शामिल रहे। मुख्य अतिथि ज्योति राणा ने प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने की। संचालन छात्र आदित्य चौहान और तहरीन ने किया। कार्यक्रम में एसके देवरा, रीता राणा, दीपा कौशिक, राजीव चौहान, तबरेज खान, किरन शर्मा, सीमा दुआ, रूपराज सिंह, सुधीर कुमार, विशाल शर्मा, दीपक कुमार आदि रहे। संबंधित स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी अमर उजाला की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिजीटल तकनीक पर क्या बोले विद्यार्थी


चहक रस्तोगी ने विपक्ष में बोलते हुए कहा कि डिजीटल तकनीक ने जीवन को आसान बनाने के स्थान पर सामाजिक नाते रिश्तों को दूर कर दिया। इससे निकलने वाली किरणें मानव जीवन के साथ पशु पक्षियों को हानि पहुंचा रही है। भविष्य कौशिक का कहना है कि इस तकनीक ने भूगोल से लेकर खगोल को एक कर दिया। अब यह जीवन की नितांत जरूरत है। दिव्यांशी ने भी डिजीटल तकनीक को उपयोगी बताया। तृप्ति ने कहा कि जिस तकनीक से लाभ होता है, उससे थोड़ा नुकसान भी होता है। सागर यादव, तनिष्क, दीपिका, लीना चौहान, आवेश, अंशिका, फातिमा, दीक्षा, समीक्षा, आयुशी, आकृति, मिसबा, आइफा, महक आदि ने भी पक्ष और विपक्ष में विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed