फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chacha Nehru remembered in educational institutions

शिक्षण संस्थानों में चाचा नेहरू को किया याद

Mon, 14 Nov 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru remembered in educational institutions
नजीबाबाद के बाल सदन स्कूल में फैंसी ड्रेस के प्रतिभागी बच्चे। - फोटो : NAZIBABAD
शिक्षण संस्थानों में चाचा नेहरू को किया याद
विज्ञापन

नजीबाबाद। शिक्षण संस्थानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगोष्ठियों के माध्यम से पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया। बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
बाल सदन मॉंटेसरी स्कूल में प्रबंधक डॉ.एसके जौहर, प्रधानाचार्या किरन बाला के नेतृत्व में बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मनोहारी प्रदर्शन किया। नर्सरी में मनिस्वनी, धैर्य, मारिया, एलकेजी में नव तोमर, आद्विक, अबुजर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी में पवन व इनाया नाज प्रथम, सृष्टि द्वितीय और अद्विक फैंसी ड्रेस में तृतीय रहे।
विज्ञापन

सन साइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस समारोह में चाचा नेहरू को याद किया। बाल दिवस पर क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित। कॉलेज के प्रबंधक विनोद मित्तल, प्रधानाचार्य आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में बच्चों की विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मो.अली जूनियर हाईस्कूल हुसैनपुर के प्रधानाचार्य हितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो.अली गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्या ज्योति अग्रवाल, एमडीएस स्कूल के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, आचार्य आरएन केला के प्रधानाचार्य डॉ.भूपेंद्र सिंह, जीआईसी की प्रधानाचार्या डॉ.अनामिका यादव और नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शबाना हाशमी के नेतृत्व में बाल दिवस पर संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed