फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chaat in Bijnor, Nepal and Saudi, Bijnor's potato will become the taste of vegetables

Bijnor News: बिजनौर नेपाल व सउदी में चाट, सब्जियों का स्वाद बनेगा बिजनौर का आलू

Wed, 05 Apr 2023 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 05 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Chaat in Bijnor, Nepal and Saudi, Bijnor's potato will become the taste of vegetables
- आगरा में दो दिवसीय कार्यक्रम में अफसर व निर्यातकों के साथ बनी रणनीति
विज्ञापन

आलू क्षेत्रफल - 1980 हेक्टेयर
गन्ना क्षेत्रफल - 2.53 लाख हेक्टेयर
ब्रजवीर चौधरी
बिजनौर। जनपद में उत्पादित आलू पड़ोसी देश नेपाल एवं सउदी में बनने वाली चाट और सब्जियों का स्वाद बढ़ाएगा। आगरा में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में अफसरों, निर्यातकों के बीच वार्ता हुई। कार्यक्रम में शामिल हुए निर्यातकों ने कहा कि बिजनौर समेत पश्चिम उप्र में उत्पादित आलू विदेशों के मानक पर खरा उतरा, तो वह किसानों से आलू की खरीदारी कर उसे विदेशों में निर्यात करेंगे।
वैसे तो बिजनौर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश गन्ना क्षेत्र के नाम से प्रसिद्ध है। यहां करीब ढाई लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना तथा 1980 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की फसल होती है। जनपद में आलू का उत्पादन अच्छा रहा, लेकिन बाजार में मूल्य नहीं मिला। हर जिले में आलू की बेकदरी से किसान निराश हुए। काफी किसानों ने आलू को कोल्ड स्टोर में रख दिया। शासन ने आलू व अन्य सब्जियों के संबंध में आगरा में दो दिवसीय शिविर आयोजित किया।
विज्ञापन

इसमें बिजनौर जनपद समेत सभी जिलों के जिला उद्यान अधिकारी व निर्यातक शामिल हुए। वहां से लौटे जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वहां लूलू समूह के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आलू उनके मानकों खरा उतरा तो वह बिजनौर के किसानों से आलू खरीदकर नेपाल, सउदी आदि देशों में सप्लाई करेंगे। इससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा, वहीं देश में विदेश मुद्रा आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्यातक के उन्नत बीज की करें बुवाई
जिले के किसानों को अपने उत्पादित आलू, गाजर, भिंडी आदि सब्जियों को निर्यात करना है तो वह उन्नत प्रजाति के बीजों का चयन कर उनकी बुवाई करें। ताकि विदेश में जाने वाला उत्पाद वहां के मानक पर खरा उतरें।



---------- कोट
आगरा में उद्यान विभाग के सभी अधिकारियों व निर्यातकों के बीच दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में आलू के खाद्य पदार्थों, ट्रांसपोर्ट्स, किसानों को सपोर्ट करने पर चर्चा हुई। निर्यातक लूलू समूह के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि मानक पर सही आने पर यहां के आलू को खरीदकर नेपाल, सउदी व अन्य देशों में भेजा जाएगा - जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed