फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ch. Made aware of the policies of Mahendra Singh Tikait

चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की नीतियों से अवगत कराया

Fri, 13 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ch. Made aware of the policies of Mahendra Singh Tikait
चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की नीतियों से अवगत कराया
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती। भाकियू के संस्थापक चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर उनकी नीतियों का प्रचार किया और किसानों को जागरूक किया।

भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बांठ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गांव ताहरपुर, बिजौरी, गुलालवाली, मथुरापुर मोर, किशनपुर आंवला, झक्काकी में पंचायत की। बाबूूराम तोमर ने कहा कि 15 मई को गन्ना समिति बिजनौर पर चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि को पर्यावरण संरक्षण संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को अपने हकों के लिए लड़ने का जज्बा दिया, उनकी पुण्यतिथि पर युवा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। उन्होंने किसानों और युवाओं से 15 मई को जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदान करने की अपील की। बैठक में सरदार जसपाल सिंह, मलकीत सिंह, निशान सिंह, गुरुदेव सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, नांगलसोती के गांव शहजादपुर में किसानों की बैठक हुई। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश ने किसानों से 15 मई को गन्ना विकास समिति बिजनौर पर उपस्थित होने की अपील की। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, हुकुम सिंह, फहीम, धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed