फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Census 4500 will staff

4500 कर्मचारी करेंगे मतगणना

Fri, 11 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 11 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Census 4500 will staff
बिजनौर में प्रधानी चुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले के ग्यारह ब्लॉक में मतगणना के लिए करीब 4500 कर्मचारी लगाए गए हैं। मतगणना पर निगरानी रखने के लिए तीन सुपर जोनल अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

नौ दिसंबर को प्रधानी चुनाव का आखिरी चरण पूरा हो गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 13 दिसंबर को मतपेटियों में बंद प्रधान प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुल जाएगा।
विज्ञापन


सीडीओ डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि 13 दिसंबर की मतगणना के पुख्ता इंतजाम है। मतगणना जिले के 11 ब्लॉक में होगी। एक पाली में 2,000 कर्मचारियों के साथ पूरी प्रक्रिया के लिए 4500 कर्मचारी लगे हैं। मतगणना को समय से समाप्त कराने के लिए 300 अतिरिक्त कर्मचारी रिटर्निंग आफिसर व सहायक रिटर्निंग आफिसर की मदद के लिए लगाए गए। प्रत्येक ब्लॉक में तहसीलदार, एसओसी और परियोजना निदेशक नोडल अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह स्वयं तथा एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा व एडीएम प्रशासन रमेश चंद सुपर जोनल अधिकरी हैं। प्रत्येक ब्लॉक पर एसडीएम निगरानी करेंगे।

सीसीटीवी कैमरे रखेंगे आने जाने वालों पर नजर
बिजनौर। मतगणना केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे आने जाने वालों पर निगाह रखेंगे। सीडीओ डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर पीएसी रहेगी। मतगणना की पूरे समय वीडियोग्राफी होगी। पहली बार केंद्र पर आने वाले हर व्यक्ति को कैमरे में कैद किया जाएगा। सभी बीडीओ को मतगणना केंद्रों पर चौबीसों घंटे रहने की कड़ी हिदायत है। जिस ग्राम पंचायत की मतगणना होगी. वही के एजेंट अंदर जाएंगे। इसके अतिरिक्त केंद्र पर मिलने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

डयूटी नहीं कटेगी
बिजनौर। सीडीओ ने ड्यूटी कटवाने के लिए उनके और एडीएम कार्यालय के चक्कर काटने वाले कर्मचारियों को जमकर लताड़ पिलाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए आया तो उसके खिलाफ विभागीय के साथ पुलिस कार्रवाई होगी।

 निष्पक्ष रहनेे के निर्देश
 बिजनौर। मतगणना में लगे  आर ओ, एआर ओ को बृहस्पतिवार को टाउन हाल में प्रशिक्षण दिया। सीडीओ ने मतगणना निष्पक्ष रूप से कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में सभी 11 मतगणना केन्द्रों के निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी समेत बीडीओ को प्रशिक्षण दिया गया।


एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद ने मतगणना की प्रक्रिया बताई। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीडीओ डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने आर व एआरओ से कहा कि आप लोग मतगणना की रीढ हैं। आप बिना किसी दबाव में आए निष्पक्ष मतगणना कराएं। केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इस दौरान एसडीएम सदर अजय तिवारी और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed