फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Celebrated the birthday of ashok katariya

अशोक कटारिया का जन्म दिन मनाया

Sat, 19 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birthday of ashok katariya
अशोक कटारिया का जन्म दिन मनाया
विज्ञापन

स्योहारा। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया का जन्मदिन मनाया गया।
भाजपा के युवा नेता इंजीनियर उवैद उर रहमान के आवास पर शुक्रवार को मंत्री अशोक कटारिया का जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। युवा नेता उवैद उर रहमान ने कहा कि अशोक कटारिया अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए पूरे प्रदेश ही नहीं देश भर में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने हमेशा भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को आगे ले जाने का प्रयास किया है। परिवहन मंत्री द्वारा लगातार भाजपा में जुड़े रहने और पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास किए गए हैं। उनके प्रयासों का परिणाम यह है कि भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा उनकी लगन और मेहनत को देखते हुए परिवहन मंत्री के पद से नवाजा गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा 2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस मौक़े पर सलीम टाईगर, नवेदुर्रहमान, आमिर उमर, विपिन शर्मा, साकिब अहमद आमिर अहमद, नफीस अहमद, राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed