{"_id":"68a0c86693421ba7cb07b65c","slug":"celebrated-independence-day-with-gaiety-hoisted-the-flag-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-157619-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उल्लास के साथ मनाया आजादी का उत्सव, किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उल्लास के साथ मनाया आजादी का उत्सव, किया ध्वजारोहण
Sat, 16 Aug 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में स्वतंत्रता दिवस पर रैली निकालते युवा। संवाद
बिजनौर। आजादी का 79वां उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से गांव देहात तक ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। क्रांतिकारियों को नमन कर देशभक्ति के तराने गूंजे।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
नेहरु स्टेडियम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और डीएम ने 8:30 बजे ध्वजारोहण किया। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि हमें अपने इतिहास को याद रखना है। स्टेडियम में पांच किलोमीटर बालक मिनी मैराथन एवं तीन किलोमीटर बालिका दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके बाद इंदिरा बाल भवन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश प्रेम पर आधारित कार्यक्रमों के अंतर्गत ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित घटनाओं का शानदार प्रस्तुतीकरण किया। उधर पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक झा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। एएसपी देहात विनय कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय और जिला कारागार में जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव और जेलर रविंद्र नाथ ने ध्वजारोहण किया। जिला जजी में जिला जज संजय कुमार ने ध्वज फहराया। जिला बार हाल पर जिला बार अध्यक्ष यशपाल सिंह ने एवं सिविल बार में अध्यक्ष संजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया।