{"_id":"621685688a03954e513e7f84","slug":"cctv-cameras-will-monitor-the-kanwar-yatra-bijnor-news-mrt578100344","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी
विज्ञापन
हल्दौर के गांव पैजनियां से कांवड लेकर गुजरते शिवभक्त।
- फोटो : BIJNOR
सीसीटीवी कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी
बिजनौर। कांवड़ यात्रा के लिए व्यवस्थाएं बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है। मोटा महादेव मंदिर पर कंट्रोल रूम बनेगा। जिसमें वन, बिजली, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा इंतजामों की रूप रेखा भी तैयार कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों से कांवड़ यात्रा की निगरानी होगी, सादी वर्दी में पुलिसकर्मी कांवड़ मार्ग में पैदल चलते रहेंगे।
महाशिवरात्रि का त्योहार एक मार्च को मनाया जाएगा। हरिद्वार से गंगा जल लेकर कांवड़िए लौटने लगे हैं। ऐसे में व्यवस्थाओं का खाका बनाया जाने लगा है। कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम और एसपी संबंधित विभागों की बैठक ले चुके हैं। बिजली विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं कि लाइनों के तार लटके हुए न हों, लाइनमैन मोटा महादेव मंदिर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक मौजूद रहेंगे। एक एंबुलेंस मोटा महादेव मंदिर और दूसरी एंबुलेंस भागूवाला चेक पोस्ट पर रहेगी। कांवड़ यात्रा मार्गों में पुलिस पिकेट के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कांवड़ मार्ग में रहेगी। ये कांवड़ियों के वेष में ही ड्यूटी देंगे।
गुलदार प्रभावित क्षेत्र के लगेंगे बोर्ड
डीएम उमेश मिश्रा ने वन विभाग के अधिकारियों को जंगली जानवरों तथा गुलदार आदि के आने का भय होने वाले रास्तों का चिह्नित करने के निर्देश दिए। जिससे वहां ऐसे साइन बोर्ड जिन पर ‘गुलदार प्रभावित क्षेत्र’ कृपया अकेले ना जाएं, लिखा जाएगा। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। मोटा महादेव मंदिर पर कंट्रोल रूम रहेगा।