{"_id":"63b71456e9e87344d602ad47","slug":"cc-road-made-in-hakimpur-kazi-at-a-cost-of-eight-lakh-rupees-nazibabad-news-mrt620696687","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: क्षेत्र पंचायत निधि से कराया सीसी मार्ग निर्माण, ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: क्षेत्र पंचायत निधि से कराया सीसी मार्ग निर्माण, ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
नजीबाबाद। क्षेत्र पंचायत निधि से ग्राम पंचायत हकीमपुर काजी में सीसी मार्ग निर्माण कराया गया है। ब्लॉक प्रमुख ने गांव पहुंचकर सीसी मार्ग निर्माण की गुणवत्ता की परख की।
क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ग्राम पंचायत हकीमपुर काजीपुर उर्फ कबाड़ीवाला में 130 मीटर सीसी मार्ग का निर्माण कराया है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महासचिव चौ. विक्रम सिंह खोबे की संस्तुति पर आठ लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग निर्माण कराया गया है। ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह ने बृहस्पतिवार को विक्रम सिंह खोबे, प्रशांत चौधरी, निखिल कुमार, मुकीम खान के साथ गांव जाकर सीसी मार्ग निर्माण की गुणवत्ता की परख की।
क्षेत्र पंचायत निधि से लतीफ अहमद के आवास से कालू सिंह के आवास तक सीसी मार्ग निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली है। ब्लाक प्रमुख ने बताया क्षेत्र पंचायत निधि से कई गांव में खस्ताहाल संपर्क मार्ग और नाली निर्माण कराए जा रहे हैं। मार्ग निर्माण कार्य होने पर ग्रामीण सुधीर कुमार, बंटी, निपेंद्र कुमार, बलराज सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह ने ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त किया।