फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CBSE exams will be given in the city where you are

जिस शहर में हैं, वहीं दे सकेंगे सीबीएसई की परीक्षा

Mon, 01 Jun 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
CBSE exams will be given in the city where you are
जिस शहर में हैं, वहीं दे सकेंगे सीबीएसई की परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सीबीएसई के परीक्षा केंद्रों ने लॉकडाउन में दूसरे शहर में चले गए हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं की सूची बनानी शुरू कर दी है। ऐसे छात्र छात्राओं को उसी शहर में परीक्षा के बाकी पेपर देने की सुविधा मिलेगी। छात्रों से परीक्षा केंद्रों को सूचना देने को कहा गया है।

लॉकडाउन के कारण सीबीएसई के हाईस्कूल तथा इंटर के कुछ पेपर होने रह गए हैं। इस दौरान अनेक छात्र छात्राएं दूसरे शहर में चले गए है। सीबीएसई ने बचे पेपर जुलाई में कराने का एलान किया है। इसलिए बोर्ड ने कहा है कि जो छात्र छात्रा जिस शहर में है वहीं बची परीक्षा दे सकेगा। जिला कोआर्डिनेटर सीमा विश्वास ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों के अनुसार तैयारी शुरू हो गई है। जिले में सीबीएसई के 101 विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं तथा 12वीं के छात्रों के 19 परीक्षा केंद्र हैं। बोर्ड ने सभी छात्र छात्राओं की सूची तैयार रखने को कहा है। छात्र संबंधित परीक्षा केंद्र को विवरण नोट करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed