{"_id":"625da960ee05a12e830828d6","slug":"cbse-exam-guidelines-released-bijnor-news-mrt5850648157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई परीक्षा की जारी हुई गाइडलाइंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई परीक्षा की जारी हुई गाइडलाइंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई परीक्षा की जारी हुई गाइडलाइंस
बिजनौर। सीबीएसई की दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा एक सप्ताह बाद शुरू हैं। जिले में 22 केंद्र पर परीक्षा होगी। जिले में 50 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। संस्थागत तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की यूनिफॉर्म भिन्न होगी। उत्तर पुस्तिकाओं की पैकेजिंग का सिस्टम भी बदला है।
सीबीएसई बोर्ड टर्म टू की परीक्षा 26 अप्रैल से हैं। जिले में सीबीएसई के 112 विद्यालय हैं, जिनके 50 हजार से अधिक विद्यार्थी दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा देंगे। बोर्ड ने 22 केंद्र बनाए हैं, जिले की पांचों तहसील में केंद्र हैं। एक केंद्र पर चार से पांच विद्यालय के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि बोर्ड से परीक्षा की गाइडलाइंस मिल गई है। संस्थागत विद्यार्थी अपने कॉलेज की यूनिफॉर्म में परीक्षा देंगे। जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थी लाइट कलर अर्थात हल्के रंग के कपड़े पहनकर आएंगे। परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले आना है। देरी पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी को मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। कॉलेज की आई डी, एडमिट कार्ड, पीने का पानी साथ लाना है। इलेक्ट्रानिक उपकरण व मोबाइल फोन पर प्रतिबंध रहेगा।
ये होगी पेपर रखने की व्यवस्था
डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि परीक्षा के पेपर बैंकों के लॉकर्स में रहेंगे। पुलिस की घेराबंदी में परीक्षा केंद्रों तक आएंगे। एक परीक्षा कक्ष में अधिकतम 18 परीक्षार्थी बैठेंगे। दो कक्ष निरीक्षक होंगे। जो कक्षों में आगे पीछे रहेंगे। कक्ष में 18 पेपर का लिफाफा आएगा। जिसे एक कक्ष निरीक्षक खोलेगा। लिफाफे की टेंपरिंग व सील्ड देखने की जिम्मेदारी उसकी होगी। कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूरी है। बोर्ड ने इस बार परीक्षा के उपरांत कापियों की पैकेजिंग की व्यवस्था बदली है। यदि एक मीटिंग में एक से अधिक पेपर हैं तो उनकी कापी अलग-अलग पैकेट में सील होकर सभी का एक सील्ड बंडल बनेगा।