फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Caught the accused of cheating and handed over to the police

ठगी के आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Caught the accused of cheating and handed over to the police
ठगी के आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

धामपुर। ग्रामीणों ने ठगी के एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोप है कि युवक पुराना धामपुर में एक साल पहले खुली फाइनेंस कंपनी में एजेंट था। उसने कुछ ही समय में धन को दुगुना कराने का लालच देकर गांवों के लोगों के खाते खुलवाए। लेकिन बाद में यह कंपनी कार्यालय को बंद कर फरार हो गई। ग्रामीणों ने ठगी के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 11 सितंबर को पुलिस में जाकर ज्ञापन भी दिया था।
गांव नौरंगाबाद गांव निवासी, गजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गनपत सिंह, विक्रम सिंह, मुखराम सिंह, बीना, वेदप्रकाश, रेखा, माया, नूतन, पिंकी, गुड्डी और राजू का कहना है कि गांव पुराना धामपुर में काफी समय से निजी फाइनेंस कंपनी का कार्यालय खुला था। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के खाते खुलवाए थे। कंपनी का एजेंट घर-घर जाकर लोगों से रुपयों का कलेक्शन करता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कंपनी का कार्यालय बंद पड़ा है। एजेंट का भी पता नहीं है। शुक्रवार को कोतवाली पहुंच कर पुलिस में शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। बताया गया कि इस मामले में पुलिस ने तो कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन ग्रामीणों को आरोपी की तलाश थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सोमवार को आरोपी को तलाश लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इस मामले में केवल एक ही आरोपी शामिल नहीं था, कई और भी शामिल हैं। उनका भी पता निकालने का प्रयास किया जा रहा है। एक एक कर बाकी आरोपियों को भी पकड़ कर वे पुलिस के हवाले करने का प्रयास करेंगे। एसएसआई अनुज तोमर का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से ठगी के मामले में एक युवक को पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने आरोपी से घटना के बाबत पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed