{"_id":"5de6abc68ebc3e54c20b9444","slug":"caught-21-e-rickshaws-running-without-registration-bijnor-news-mrt456878919","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ती 21 ई-रिक्शा को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ती 21 ई-रिक्शा को पकड़ा
विज्ञापन
बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ती 21 ई-रिक्शा को पकड़ीं
बिजनौर। उप संभागीय कार्यालय में बिना रजिस्ट्रेशन कराये ही अवैध रूप से दौड़ाई जा रही ई-रिक्शा पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।
डीएम के निर्देश पर मंगलवार को नवागंतुक एआरटीओ प्रवर्तन और टीएसआई ने जिला मुख्यालय पर अभियान चलाकर शहर में अवैध रूप से चल रही 21 ई रिक्शा को बंद कर दिया। जिला प्रशासन ने पहले ही बिना रजिस्ट्रेशन वाले रिक्शा चालकों को तीन दिन के भीतर स्वत: ही रिक्शाओं का संचालन बंद करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान अधिकारियों पर तमाम फोन और सिफारिशें आईं लेकिन इस मामले में किसी की सिफारिश नहीं सुनी गई। अफसरों के अनुसार जिले भर में अभियान लगातार जारी रहेगा। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीएसआई संजय कुमार ने जिला मुख्यालय पर अवैध रूप से संचालित की जा रही ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जहां भी बिना नंबर की ई-रिक्शा दिखाईं दीं, उन्हें पकड़कर थाने ले जाया गया। एआरटीओ ने अपनी टीम के साथ शास्त्री चौक, जजी चौक समेत कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अफसरों की मानें तो इस दौरान तमाम तरह से बिना कार्रवाई किये ही छोड़ने के लिए सिफारिशें आईं, लेकिन एआरटीओ ने किसी की न सुनी। एआरटीओ के अनुसार अवैध रूप से ई रिक्शाओं का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत ई रिक्शाओं को ही चलने दिया जाएगा। आगे भी अभियान जारी रहेगा।