{"_id":"588cdddc4f1c1b476fcf6920","slug":"cashless-payment-for-gas-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर के लिए भुगतान करें कैशलेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर के लिए भुगतान करें कैशलेस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अब उपभोक्ता घर बैठे गैस सिलेेंडर का भी कैशलेस भुगतान कर सकते हैं। गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए हॉकरों को स्वाइप मशीन दी है। उपभोक्ता अपने एटीएम या डेबिट कार्ड से इस मशीन के जरिये भुगतान कर सकते हैं।
बैंक उपभोक्ताओं को कैशलेस भुगतान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिले के दुकानदार भी कैशलेस भुगतान लेने के लिए प्वाइंट ऑफ सेल मशीन के लिए आवेदन कर रहे हैं। काफी दुकानदारों के पास यह मशीन आ भी गई है। अब गैस एजेंसियां भी कैशलेस भुगतान से जुड़ रही हैं। जिले में 30 से ज्यादा गैस एजेंसियों से करीब चार लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। उपभोक्ताओं से कैशलेस भुगतान लेने केे लिए गैस एजेंसियां अपने हॉकरों को स्वाइप मशीन दे रही हैं। हॉकर जब घरों में सिलेंडर बांटने जाते हैं तो वे उपभोक्ताओं के एटीएम या डेबिट कार्ड से भुगतान ले रहे हैं। जिले में कई एजेंसियों द्वारा यह मशीन हॉकरों को उपलब्ध करा दी गई है। एचपी गैस एजेंसी यूनियन जिलाध्यक्ष निशा राघव के अनुसार ऑनलाइन भुगतान के अलावा उपभोक्ता एटीएम या डेबिट कार्ड से भी भुगतान ले सकते हैं। कैशलेस भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं को कैंप लगाकर भी जागरूक किया जा रहा है।