फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cash, Cylinder robbery allegation

नगदी, सिलिंडर लूटने का आरोप

Thu, 11 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cash, Cylinder robbery allegation
नगदी, सिलिंडर लूटने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर, नूरपुर। ग्राम कुंडा खुर्द में कुछ युवकों ने गैस की गाड़ी पर हमला बोलकर डिलीवरी मैन और चालक को मारपीट कर जख्मी कर दिया। गैस एजेंसी स्वामी ने हमलावरों पर 50 हजार रुपये और गैस के चार सिलिंडर लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
गैस एजेंसी स्वामी सतेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी गोहावर में गैस एजेंसी है। मंगलवार को चालक रिंकू और डिलीवरी मैन रवि मैजिक गाड़ी में सिलिंडर लादकर कुंडा खुर्द में सप्लाई करने गए थे। वहां से वापस आते समय नहटौर रोड पर एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और गैस कनेक्शन के संबंध में जानकारी करने लगा। आरोप है कि तभी उसके तीन चार साथी वहां आए और उसके कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने गैस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और मारपीट कर रिंकू और रवि को घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने कर्मचारियों से 50 हजार रुपये और गैस से भरे चार सिलिंडर लूट लिए। सतेंद्र ने हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस ने लूटपाट की घटना से इंकार करते हुए इसे आपसी विवाद का मामला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed