{"_id":"5de2b8b28ebc3e54791d978f","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-house-by-breaking-locks-bijnor-news-mrt456385977","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर मकान से नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताले तोड़कर मकान से नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
ताले तोड़कर मकान से नकदी और जेवर चोरी
नहटौर। चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवर आदि कीमती समान चोरी कर लिया। चोरी की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है।
मोहल्ला जोशियान निवासी अनुराग व अचल शर्मा अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने चांदपुर गए थे। बताया जाता है कि शुक्रवार रात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए और चोरों ने अनुराग व अचल के कमरे के ताले तोड़कर कमरे में रखा लाखों रुपये का समान चोरी कर लिया। चोरी का पता शनिवार सुबह उस समय लगा जब मोहल्लेवासियों ने ताला टूटा हुआ पड़ा देखा। चोरी की सूचना पर शहर इंचार्ज आशीष तोमर ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली है। मकान मालिक अनुराग का दो तोले सोने का तोड़ा, दो अंगूठी व 85 हजार नकद व दूसरे भाई अचल का एक सोने का तोड़ा, तीन अंगूठी 50 हजार नकद सहित करीब पांच लाख रुपये का समान चोरी हुआ है।