{"_id":"635ebe028f4e09553d574b7b","slug":"case-registered-in-gang-rape-case-bijnor-news-mrt6115275198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज
स्योहारा। पांच महीने पहले एक महिला का अपहरण कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंडावर थाना क्षेत्र की एक 27 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि कपिल पुत्र रेशपाल निवासी ग्राम माचकी थाना मंडावर, पुष्पेंद्र पुत्र नरेन्द्र, विंकल पुत्र अमर सिंह और धर्मपाल सिंह निवासीगण ग्राम जाफरपुर थाना मंडावर उसके साथ आये दिन छेड़छाड़ करते थे। 28 मई 2022 को रात्रि दस बजे वह इलाहाबाद जाने के लिये स्योहारा रेलवे स्टेशन जा रही थी। तभी चारों युवकों ने रेलवे स्टेशन के पास से जबरन एक कार में डाल लिया और एक किमी दूर जंगल में ले गए। आरोपियों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म व कुकर्म किया। इस दौरान उन्होंने अश्लील वीडियो बना कर उसे वायरल करने की धमकी दी। घटना की जानकारी स्योहारा पुलिस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोर्ट ने पीड़िता के प्रार्थना पर स्योहारा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण सामूहिक दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।