फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case registered for violation of code of conduct for holding election meeting without permission

Bijnor News: बिना अनुमति चुनावी सभा करने पर आचार संहिता उल्लंघन में केस दर्ज

Wed, 03 Apr 2024 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 03 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Case registered for violation of code of conduct for holding election meeting without permission
किरतपुर। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव शहापुर सुख्खा में प्रशासन से बिना अनुमति लिए सभा करने के आरोप में आचार संहिता के उल्लंघन की धाराओं में 9 नामजद एवं 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के गांव शहापुर सुख्खा में एक अप्रैल की रात्रि नौ बजे गांव में स्थित रविदास धर्मशाला में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 30 से 40 लोगों को एकत्र कर सभा की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभा की अनुमति मांगी। जिसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाएं। पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं प्रशांत गांव बिजौली जिला पंचायत सदस्य, ललित गांव मोतीपुरा, रणजीत सिंह, ध्यान सिंह, सुरेन्द्र चेतराम,कपिल, बंटी, महेंद्र समेत अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed