फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case registered against three including industrialist under sections of fraud

उद्योगपति समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज

Tue, 23 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three including industrialist under sections of fraud
उद्योगपति समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। बिना प्रशासन की अनुमति के वसीयत के आधार पर एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन को कुछ लोगों ने अपने नाम करा लिया। दाखिल खारिज होने के बाद जमीन की श्रेणी बदलने के लिए फाइल चली तो इसका खुलासा हुआ। हल्का लेखपाल प्रमोद कुमार ने शहर के एक उद्योगपति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
रिपोर्ट में सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता अवधेश, चांदपुर के मोहल्ला कोटला निवासी उद्योगपति पंकज और चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी निवासी विवेक कुमार को नामजद किया गया है। इन पर आरोप है कि गांव झलरी निवासी दलित कलवा से उसकी जमीन की वसीयत अवधेश के नाम पर करा ली और उसमें कलवा की जाति का खुलासा नहीं किया। कलवा की मौत होने पर वसीयत के आधार पर जमीन का दाखिल खारिज भी करा लिया। राजस्व की कोर्ट में कलवा का मृत्यु प्रमाणपत्र दाखिल किया गया लेकिन उसमें कलवा की पत्नी, मां और आधार नंबर का कॉलम खाली छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि यह जमीन शहर से सटी हुई है और उस जमीन तक आवासीय कॉलोनी विकसित हो रही हैं जिसके चलते अब इस जमीन की श्रेणी बदलवाने का प्रयास किया जा रहा था। तब मामला खुला तो राजस्व विभाग ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed