फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case registered against Jhalu outpost in-charge who talked obscenely to a woman

Bijnor News: महिला से अश्लील बात करने वाले झालू चौकी प्रभारी पर केस दर्ज

Sun, 22 Oct 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Jhalu outpost in-charge who talked obscenely to a woman
- आंतरिक संप्रेक्षा कमेटी की जांच के बाद दर्ज हुआ छेड़खानी का केस
विज्ञापन

- इस मामले में एसएसपी कर चुके है चौकी प्रभारी के निलंबन की कार्रवाई



संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर/झालू। वादी महिला से अश्लील बातों में फंसे झालू चौकी प्रभारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका था, अब छेड़खानी की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। आंतरिक संप्रेक्षा कमेटी की रिपोर्ट के बाद दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हल्दौर थाने में झालू चौकी प्रभारी रहे दरोगा धर्मेंद्र गौतम के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं के रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने धर्मेंद्र गौतम को बृहस्पतिवार की सुबह ही निलंबित कर दिया था। निलंबन की यह कार्रवाई प्राथमिक जांच के आधार पर ही कर दी गई थी। विस्तृत जांच के लिए यह मामला आंतरिक संप्रेक्षा कमेटी के हवाले किया गया था। जांच के बाद हल्दौर थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम दरोगा के खिलाफ धारा 354, 509 व 506 में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

ये था मामला
झालू की रहने वाली महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। यह केस सितंबर के महीने में हल्दौर थाने में दर्ज हुआ। इसकी विवेचना तत्कालीन झालू चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम को मिली। विवेचना के लिए दरोगा धमेंद्र उत्तराखंड के मसूरी जांच के लिए पहुंचे। देहरादून से उनके संग पीड़ित महिला और उसकी सहेली भी गई थी। आरोप है कि मसूरी से लौटकर देहरादून पहुंचते ही दरोगा ने वादी महिला को रात गुजारने का ऑफर दिया। उस वक्त तो महिला अपने चाचा के घर चली गई, लेकिन दरोगा ने कॉल कर अश्लील बातें की। दरोगा और पीड़िता के बीच हुई बातों की ऑडियो वायरल हो गई। इस मामले में पीड़िता ने एसपी से शिकायत की तो दरोगा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed