{"_id":"6179977da8c862657706e297","slug":"case-registered-against-businessman-for-eight-crore-gst-evasion-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में पकड़ी गई आठ करोड़ की जीएसटी चोरी, कारोबारी के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में पकड़ी गई आठ करोड़ की जीएसटी चोरी, कारोबारी के खिलाफ मुकदमा
Thu, 28 Oct 2021 12:17 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:17 AM IST
सार
बिजनौर जिले में आठ करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। इस मामले में कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में उपायुक्त जीएसटी नजीबाबाद ने लगभग आठ करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला पकड़ा है। फर्जी बिलों के आधार पर यह कर चोरी की गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में उपायुक्त जीएसटी नीरज सिंह ने बुधवार देर शाम नजीबाबाद थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि कोटद्वार रोड स्थित फर्म एसएस ट्रेडर्स के माध्यम से कारोबारी सुनील शुक्ला लोहा स्क्रैप का फर्जी कारोबार कर रहे थे। बिना स्क्रैप की खरीद-फरोख्त किए केवल कागजों में ही बिलों का आदान प्रदान कर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील
विज्ञापन
यह मामला जानकारी में आने के बाद एसआईबी टीम ने जांच शुरू की। फर्म पर कार्रवाई की तो करीब आठ करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें