फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case registered against 24 accused including Bhim Sena chief

Bijnor News: भीम सेना प्रमुख सहित 24 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 18 Jun 2024 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 24 accused including Bhim Sena chief
वाल्मीकि समाज की जमीन में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर हुआ था हंगामा
विज्ञापन

मोहल्ला शाहचंदन निवासी प्रेम पुजारी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। मोहल्ला शाहंचदन स्थित जमीन पर स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर हुए हंगामे में पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें हरियाणा से आए भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर सहित 13 को नामजद किया गया है, जबकि दस को अज्ञात रखा गया है। इन सब पर माहौल बिगाड़ने और मारपीट करने का आरोप है।
मोहल्ला शाहचंदन निवासी प्रेम पुजारी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे वह अपने प्लॉट पर गया। तभी वहां भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर व अन्य लोग आ गए और उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। प्लॉट में करीब एक सप्ताह पूर्व अवैध रूप से रखी प्रतिमा के गले में माला डालने का प्रयास किया गया। समाज का भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रेम पुजारी ने पुलिस से उसके प्लॉट में रखी प्रतिमा हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैसला ने बताया कि प्रेम पुजारी की तहरीर पर भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर, राजकुमार, कैलाश चंद्र, सुनेंद कुमार, ओमकार, दिनेश कुमार, सचिन राज, छोटू, नरेंद्र, मुंशी शिवचरण, शिवराज, अमित कुमार, गोविंदा सिंह, सुरेंद्र और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चल रहा था विवाद
चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन में खाली पड़ी जमीन पर दलित जाति के लोगों ने करीब एक सप्ताह पहले पूर्व डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रातोंरात स्थापित कर दी थी। वाल्मीकि समाज के लोगों ने इसका विरोध किया। इस मामले में दलित समाज के 49 लोगों को नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रविवार दोपहर करीब 11 बजे प्रतिमा पर फूल चढ़ाने पहुंचे भीम सेना प्रमुख को पुलिस ने प्रतिमा स्थल से पहले रोक दिया था। इस पर दलित समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की थी। वाल्मीकि समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे और जमीन अपनी बताते हुए जमकर हंगामा किया था।


कोर्ट ने वाल्मीकि समाज के पक्ष में सुनाया था फैसला

एसपी नीरज कुमार जादौन के मुताबिक चांदपुर में स्थित जमीन पर पहले विवाद हुआ था। मगर, अब कोर्ट ने वाल्मीकि समाज के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट के अनुसार यह जमीन अब वाल्मीकि समाज के लोगों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed