फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case of pointing pistol at Principal: Principals demand action from CO

प्रधानाचार्य पर पिस्टल तानने का मामला : प्रधानाचार्यों ने की सीओ से कार्रवाई की मांग

Wed, 25 Aug 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Case of pointing pistol at Principal: Principals demand action from CO
नजीबाबाद तहसील में विरोध प्रदर्शन करते विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य। - फोटो : NAZIBABAD
मंडावली/नजीबाबाद। जीआईसी भागूवाला में प्रधानाचार्य पर पिस्टल तानने के प्रकरण में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने नजीबाबाद तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सीओ कार्यालय पहुंचकर मामले में मुकदमा दर्ज कराने और उक्त युवक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गत मंगलवार को मंडावली क्षेत्र के गांव काशीरामपुर स्थित जीआईसी भागूवाला में छात्र बनकर गए एक युवक ने प्रधानाचार्य पंकज कुमार पर पिस्टल तान दी थी। प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। घटना के बाद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षकों ने रोष व्यक्त किया। बुधवार को जीआईसी भागूवाला के प्रधानाचार्य पंकज कुमार समेत प्रधानाचार्यों का एक प्रतिधिमंडल तहसील परिसर पहुंचा और विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अजय यादव ने कहा कि विद्यालय में प्रधानाचार्य पर पिस्टल तानने की घटना निंदनीय है। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल मंडावली थाने पहुंचा। मामले में सीओ गजेंद्र पाल सिंह के निर्देश पर मंडावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रतिनिधि मंडल में अशोक, राजकुमार, अरविंद कुुमार, अवनीश अग्रवाल, सीमा रानी, शबाना, अजय यादव, सुनील कुमार, रोहित, तनवीर, अनुराग राजपूत आदि प्रधानाचार्य शामिल रहे।
विज्ञापन

युवक गिरफ्तार, खिलौने वाली बंदूक बरामद
मंडावली। जीआईसी भागूवाला के प्रधानाचार्य पंकज कुमार पर पिस्टल तानने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के पास से खिलौने वाली बंदूक बरामद की है। मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर के अनुसार गांव करौली निवासी युवक संजय पुत्र पप्पू (18) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रधानाचार्यों के प्रतिनिधि मंडल को बताया कि युवक के पास से खिलौने वाली बंदूक बरामद हुई है। पुलिस का कहना था कि युवक ने खिलौनी वाली बंदूक प्रधानाचार्य पर तानी थी। प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने खिलौने वाली बंदूक देखकर पुलिस की बात को नकार दिया। उधर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को पिस्टल बरामद कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक हूं, असली बंदूक पहचानता हूं
नजीबाबाद। जीआईसी भागूवाला के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने पुलिस की खिलौने वाली बंदूक की बात पर तंज कसते हुए कहा कि मैं वायुसेना से सेवानिवृत्त हूं। पूर्व सैनिक होने के नाते खिलौनी वाली बंदूक और असली बंदूक का फर्क अच्छी तरह पहचानता हूं। युवक द्वारा तानी गई पिस्टल बिल्कुल असली थी। उन्होंने मामले में सही कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed