फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed on fourteen people in bijnor for uproar after panchayat election

बिजनौर के कड़ापुर में हुए बवाल को लेकर 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज, घायल महिला की हो गई थी मौत

Sat, 08 May 2021 09:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 May 2021 09:24 PM IST
सार

- ग्राम प्रधान के समर्थक और हारे प्रत्याशी के बीच हुई थी मारपीट
- बवाल में हो गई थी घायल महिला की मौत

विज्ञापन
Case filed on fourteen people in bijnor for uproar after panchayat election
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर गांव कड़ापुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के समर्थक व हारे प्रत्याशी के बीच हुई मारपीट के दौरान एक महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


गांव कड़ापुर में नवनिर्वाचित विनीत कुमार ने गांव के ही अपने प्रतिद्वंद्वी विपिन कुमार को हराया था। ग्रामवासियों के अनुसार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का समर्थक भीष्म सिंह है। तीन दिन पूर्व हारे प्रत्याशी विपिन कुमार व नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के समर्थक भीष्म सिंह के बीच हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे, धारदार हथियार चले और जमकर पथराव भी हुआ। इसमें भीष्म सिंह की पत्नी सविता देवी (51) के सिर में धारदार हथियार से गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

परिजन उसे उपचार के मेरठ ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित थाने के सामने महिला का शव रखकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया था।

सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी गणेश कुमार गुप्ता की हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम खोल दिया था। पुलिस ने इस मामले में भीष्म सिंह की तहरीर पर नामजद गांव निवासी एक पक्ष के तीन सगे भाइयों विपिन कुमार, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, अतरपाल सिंह व अंकित, अन्नू के खिलाफ कई  संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की, जबकि पुलिस ने दूसरे पक्ष के नरेंद्र सिंह की तहरीर पर नामजद गांव निवासी योगेंद्र सिंह, ब्रह्म सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विपिन कुमार, सचिन कुमार, शिवांशु समेत एक अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।

गांव में विवाद में शामिल आरोपी अपने घरों से फरार होना बताए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में शामिल करीब दो लोगों को पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि इस मामले में फरार अन्य हत्यारोपियों को पकड़ने के उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed