{"_id":"61155dac8ebc3efccc1096d3","slug":"case-filed-against-three-including-lekhpal-bijnor-news-mrt551623952","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल समेत तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
नगीना। नगीना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक लेखपाल सहित तीन लोगों के खिलाफ कुट रचित दस्तावेज के द्वारा फर्जी बैनामा कर दाखिल खारिज कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौदराजपुर निवासी संदीप शर्मा द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि उसके के गांव में वह और नगीना निवासी हरिश्चंद्र व अन्य के नाम एक भूमि खसरा नंबर 221 मौजा कायम नगर दौदराजपुर थाना बढ़ापुर में हैं। जिसमें हरिश्चंद्र का 1/9 यानी 0.230 हेक्टेयर भाग है। हरिश्चंद्र गांव के बुजुर्गों के अनुसार 60-65 वर्ष पूर्व कहीं चले गए थे। आरोप है की सुभाष चंद्र ने उपरोक्त खाते में प्रार्थी के सह खातेदार हरीश चंद्र की भूमि को हड़प करने के लिए हरिश्चंद्र के स्थान पर सुभाष चंद्र ने हर स्वरूप को हरीश चंद्र दर्शा कर अपने नाम बैनामा करा लिया। लेखपाल ने हरिश्चंद्र के नाम पर हस्तांतरण करा कर दाखिल खारिज करा लिया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।