फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against three brothers including former member

पूर्व सभासद सहित तीन भाइयों पर केस दर्ज

Sat, 10 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three brothers including former member
पूर्व सभासद सहित तीन भाइयों पर केस दर्ज
विज्ञापन

नहटौर। कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए 224 वर्ग गज भूमि को हड़पने का प्रयास करने के आरोप में पूर्व सभासद सहित तीन भाइयों के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नहटौर निवासी वसील अहमद का कहना है कि मोहल्ला नौधा में बीएसएनएल टावर के पास खसरा नंबर 116 में उनकी 224 वर्ग गज भूमि है। पालिका का पूर्व सभासद हाजी अशरफ प्रापर्टी डीलर है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करके गरीब लोगों की भूमि हड़पने में कई वर्षों से लगा हुआ है। इसी के चलते हाजी अशरफ ने अपने भाई हाजी अनवर व हाजी सुलेमान के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए उसकी भूमि को हड़पने के प्रयास में लगे हुए हैं। पुलिस ने हाजी अशरफ, हाजी अनवर व हाजी सुलेमान के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनो भाइयो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाल पंकज तोमर का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed