{"_id":"62911540dddd6e05eb45dd60","slug":"case-filed-against-the-chairman-of-the-municipality-bijnor-news-mrt590427595","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पालिका चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज
बिजनौर। नगर पालिका चेयरमैन को नगर से एक दिव्यांग दंपती का रेडीमेड गारमेंट का पालिका कार्यालय के सामने रखा हुआ खोखा हटाया जाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने दिव्यांग की शिकायत पर पालिका चेयरमैन के खिलाफ उसका खोखा हटाए रखने के नाम पर मोटी रकम मांगने और पिटाई करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
नगर के मोहल्ला अल्लाहवाला निवासी दिव्यांग जयप्रकाश प्रजापति और उनकी पत्नी ने करीब छह माह पूर्व नगरपालिका कार्यालय के ठीक सामने स्थित नाले के पास रेडीमेड गारमेंट की बिक्री के लिए एक खोखा रख रखा था। पालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी और दिव्यांग जयप्रकाश प्रजापति के बीच उक्त स्थान से खोखा हटाए जाने को लेकर विवाद हो गया था। जयप्रकाश प्रजापति का आरोप है कि पालिका चेयरमैन ने उसका खोखा उक्त स्थान पर रखने के नाम पर 50 हजार रुपये की पेशकश की। दिव्यांग ने इस मामले में चेयरमैन को कोई भी रकम देने और अपना खोखा उसी स्थान से हटाए जाने से साफ इनकार कर दिया। उक्त दिव्यांग के विरोध करने पर पालिका चेयरमैन ने उसे गाली गलौज करते हुए पीटा। इसके बाद पालिका चेयरमैन ने उक्त स्थान से दिव्यांग का खोखा हटवा दिया। इससे खफा होकर जयप्रकाश प्रजापति ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक के समक्ष परिवार समेत उपस्थित होकर की। उक्त प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी के खिलाफ हल्दौर थाने में दिव्यांग जयप्रकाश प्रजापति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।