फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against seven for assaulting ABVP student leader

Bijnor News: एबीवीपी के छात्र नेता से मारपीट में सात पर मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Mar 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven for assaulting ABVP student leader
स्योहारा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करने के दौरान कॉलेज प्रशासन पर बाहरी युवकों से छात्र नेता शानू शेख पर हमला कराने का आरोप लगाया है। शानू की तहरीर पर लोकमणि डिग्री कॉलेज के प्राचार्य व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष पुत्र सहित सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा रोड स्थित लोकमणि डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को कॉलेज में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया था। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा बाहरी युवकों को बुलाकर कार्यकर्ताओं को डराया गया था। परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शानू शेख मंगलवार रात साढ़े दस बजे होटल से खाना खाकर लौट रहे थे कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उनके साथ मारपीट की। शानू की तहरीर पर पुलिस ने लोकमणि डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एके मिश्रा व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील के पुत्र अमन सहित सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर कॉलेज प्राचार्य के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। एबीवीपी के जिला संयोजक रचित चौहान ने कहा कि आरोपियों को अगर शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुणाल जोशी, पीयूष रस्तौगी, शोर्य रस्तौगी, अंकुल कुमार, दीक्षित चौहान, काव्य कुमार, निश्चय रस्तौगी, अनमुल चौहान, अंजली कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे ऊपर लगाया गया मारपीट का आरोप निराधार है। राजनीति के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कानून पर पूरा भरोसा है, न्याय जरूर मिलेगा - एके मिश्रा, प्राचार्य, लोकमणि डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed