{"_id":"68d6d8c7d4c84c63f80bb963","slug":"case-filed-against-phd-student-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-161207-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीएचडी छात्रा के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीएचडी छात्रा के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 27 Sep 2025 07:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
धामपुर। इंदौर की रहने वाली पीएचडी छात्रा डॉ. रोहिणी घावरी वाल्मीकि के खिलाफ बिजनौर के धामपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। जोकि नगीना सांसद के प्रतिनिधि ने कराया। केस में पीएचडी स्कॉलर पर वीडियो वायरल करते हुए छवि धूमिल करने का आरोप लगा है।
नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद एडवोकेट के प्रतिनिधि विवेक कुमार सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा कि नगीना सांसद एक वीडियो में ग्रीन टी चाय पी रहे हैं, लेकिन असामाजिक तत्वों ने शराब बताकर सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा के शब्दों के साथ अपलोड कर वायरल कर दिया।
इससे सांसद की छवि धूमिल हो रही है। उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। जिस आईडी से वीडियो वायरल हो रही है उसका पता लगा गया है। आईडी डॉ़ रोहिणी झाबरी वाल्मीकि के नाम से है। रिपोर्ट में उस आईडी को बंद कराने और इसके पीछे असामाजिक तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच के बाद इस मामले में आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।