फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against four including wife for abetting youth to commit suicide

Bijnor News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 15 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four including wife for abetting youth to commit suicide
मंडावली/नजीबाबाद। नहटौर क्षेत्र के युवक गौरव के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चारों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि 13 दिसंबर को कठियारी नदी के पास भागूवाला के जंगल में पेड़ से लटके हुए नहटौर के गांव शेखुपुरा लाला निवासी गौरव का शव मिला। गौरव एक नवंबर से घर से लापता था। दो दिसंबर को भागूवाला में युवक बाइक मिलने के बाद से पुलिस ने उसकी तलाश काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पेड़ से फांसी लगाने से होनेे की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने तहरीर में युवक और उसकी पत्नी में मनमुटाव होने का जिक्र किया था। जिसके आधार युवक के फोन की कॉल रिकॉर्डिंग निकाली गई। पुलिस ने मामले में गौरव की पत्नी नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी शिवानी, सास हंसा, ससुर तेजपाल और उसके मौसेरे साले गांव पहाड़पुर निवासी प्रियांशु के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर धारा 360 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने नूरपुर के उमरी चौराहे से चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed