फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against five including manager in fraud

बिजनौर: धोखाधड़ी कर किसान के नाम पर लोन लेने के आरोप में प्रबंधक सहित पांच पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

Wed, 26 Oct 2022 06:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2022 06:04 PM IST
सार

बिजनौर में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां धोखाधड़ी कर किसान के नाम पर लोन लेने के आरोप में प्रबंधक सहित पांच पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against five including manager in fraud
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा में धोखाधड़ी कर आपरेटिव बैंक गोहावर बैंक से लोन लेने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर प्रबंधक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन


स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरानगला निवासी नरेश कुमार पुत्र सुखलाल सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सीधा और अनपढ़ व्यक्ति है। उसके नाम 141 व 185 दोनों खाते मिलाकर कुल 0.139 बीघा जमीन है। उसके गांव निवासी बिजेंद्र सिंह ने उससे कहा कि वह गोहावर जिला सहकारी बैंक में डायरेक्टर के चुनाव के लिए अपना वोट बनवा ले और उसकी सदस्यता ले ले ताकि उसे आसानी से बीज, खाद व मुफ्त सामान मिल जाए। आरोप है कि वर्ष 2016 में बिजेंद्र सिंह नरेश कुमार को बैंक में ले गया और उससे कोरे कागज सहित जमीन व बैंक के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन


31 मार्च 2022 को नरेश के पास जिला सहकारी बैंक शाखा गोहावर से एक नोटिस आया, जिसमें एक लाख रुपये का लोन लेना दर्शाते हुए 1,57,400 रुपये का बकाया भेजा गया। नोटिस में लोन जमा न होने की स्थिति में कुर्की किए जाने की बात कही गई। नरेश ने जब इस बात की जानकारी बैंक में की तो बताया गया कि उसके हस्ताक्षर पर लोन लिया गया है। जिसके दस्तावेज बैंक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट

पीड़ित ने इस संबंध में जब बिजेंदर सिंह, हसीन, नौशाद व चमन से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि तुम आधा पैसा जमा कर दो, बाकी लोन हम माफ करा देंगे। जब उसके द्वारा रुपये जमा करने से इनकार किया गया तो बैंक कर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। नरेश ने कोर्ट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन बैंक प्रबंधक, हसीन, लिपिक मोहम्मद यामीन, चपरासी चमन, नौशाद और बिजेंदर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में विधि विधान से की जा रही गोवर्धन पूजा, जगह-जगह गोवर्धन की आकृति, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed