{"_id":"68a4c2eb5b0fe40eda064403","slug":"case-filed-against-doctors-for-selling-the-newborn-of-a-disabled-couple-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-157900-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दिव्यांग दंपती के नवजात को बेचने में चिकित्सकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दिव्यांग दंपती के नवजात को बेचने में चिकित्सकों के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 20 Aug 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर/नूरपुर। नूरपुर के एसआर हेल्थ केयर अस्पताल में प्रसव के बाद दिव्यांग दंपती के नवजात को बेचने का आरोप है। नवजात को लेने के लिए दिव्यांग दंपती पिछले तीन महीनों से भटक रहा है। अब पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पीड़ित दंपती को अफसरों के पास लेकर पहुंचे तो डाॅक्टरों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
नूरपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप है कि करन सिंह ने पत्नी रुक्मेश को प्रसव पीड़ा होने पर 13 मई 2025 को नूरपुर के एसआर हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से रुक्मेश ने बेटे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर के बाद ही नवजात को इलाज देने की बात कह डॉक्टर जावेद, डॉक्टर रीना चौधरी, डॉक्टर महार सिंह और नर्स वंदना अपने साथ ले गए। आरोप है कि बार-बार कहने के बाद भी पीड़ित दंपती को उसके बच्चे से नहीं मिलवाया गया। 28 मई को प्रसूता की अस्पताल से छुट्टी कर दी, लेकिन बच्चा नहीं लौटाया।
साथ ही धक्के देकर दंपती को अस्पताल से बाहर निकलवा दिया। आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारी सलमान ने दंपती से कोरे कागज पर अंगूठे लगवा लिए थे। बच्चा बेच देने की आशंका जाहिर की गई। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि मामले में डाक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।