फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against 60 including 14 nominated for jamming the highway

हाईवे जाम करने के आरोप में 14 नामजद, 60 पर केस दर्ज

Fri, 15 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 60 including 14 nominated for jamming the highway
हाईवे जाम करने के आरोप में 14 नामजद सहित 60 पर केस दर्ज
विज्ञापन

चांदपुर। बिजनौर बदायूं हाईवे की मरम्मत कराने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 14 लोगों को नामजद करते हुए 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
चांदपुर में बिजनौर-बदायूं मार्ग की हालत बहुत ही खराब है। थोड़ी सी बारिश होने पर ही रास्ते में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। दुकानदारों का कारोबार करना मुश्किल हो रहा है। सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने दो बार उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन

मरम्मत का कार्य शुरू न होने पर बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश के नेतृत्व में चांदपुर में बिजनौर-बदायूं मार्ग पर जाम लगाया था। जिसमें हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभसूचित के समझाने पर व 15 दिन में सड़क मरम्मत संबंधी कार्रवाई कराने के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने जाम खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने तहरीर पर बिजनौर-बदायूं मार्ग पर जाम लगाने के मामले में पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश सहित 14 आंदोलनकारियों को नामजद करते हुए 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed