फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against 36 including 11 nominated

Bijnor News: पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के मामले में 11 नामजद सहित 36 के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

Sun, 12 Mar 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 12 Mar 2023 12:09 AM IST
सार

होली के रंग के जुलूस में कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के मामले में 11 नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस घटना के बाद से ही उपद्रवियों की शिनाख्त करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Case filed against 36 including 11 nominated
bijnor police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्योहारा में होली के रंग के जुलूस में कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के मामले में 11 नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस घटना के बाद से ही उपद्रवियों की शिनाख्त करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


कस्बा इंचार्ज रोबिन सिंह ने बताया कि रंग का जुलूस कस्बा स्योहारा में शिवाजी मार्केट से सुबह 10 बजे शुरू होना था, लेकिन होली जुलूस के मुख्य आयोजक रजत रस्तोगी उर्फ शैंकी पुत्र सुनील रस्तोगी निवासी शिवाजी मार्केट ने अपने भाई एवं साथियों के साथ मिलकर जुलूस को दो घंटे के बाद शुरू किया।
विज्ञापन


जुलूस दोपहर ढाई बजे माहिगीरान मस्जिद के पास आया तो जुलूस में सम्मिलित दो पक्षों में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा रजत रस्तोगी, पंकुल रस्तोगी, मुकेश कुमार बंसल उर्फ मोन्टी, राजीव माहेश्वरी, पारुल रस्तोगी, दिपांशु रस्तोगी, शौर्य, पुनीत (पीयूष) रस्तोगी, आशु गुप्ता उर्फ टाइगर, संदीप शर्मा, अविनाश जोशी व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


होली जुलूस के दौरान आयोजक शैकी रस्तोगी और उसके सहयोगियों द्वारा उपद्रव मचाया गया। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। अपराधी जो भी हो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। -इंदु सिद्धार्थ, एएसपी/ सीओ धामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed