{"_id":"6aaee0ff2b3bc978e309e737","slug":"career-counseling-of-students-will-be-done-every-month-in-the-government-library-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-190679-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: राजकीय पुस्तकालय में हर माह होगी विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: राजकीय पुस्तकालय में हर माह होगी विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसलिंग
विज्ञापन
बिजनौर। राजकीय पुस्तकालय में अब विद्यार्थियों के लिए हर माह कॅरिअर और स्वास्थ्य संबंधी काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह पहल उन विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देने के लिए की गई है जो प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य शैक्षिक तैयारियों के लिए यहां अध्ययन करते हैं। इसका उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य और कॅरिअर को लेकर सहायता प्रदान करना है।
राजकीय पुस्तकालय अध्यक्ष अनन्शु माहेश्वरी ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग सत्रों में चिकित्सक, जिला स्तरीय अधिकारी और विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। विभिन्न क्षेत्रों के सफल लोग भी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। चिकित्सक मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक करेंगे। वे तनाव से बाहर निकलने और समस्याओं को नजरअंदाज न करने के उपाय भी बताएंगे। अधिकारी और विशेषज्ञ कॅरिअर के विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और लक्ष्य निर्धारण पर मार्गदर्शन देंगे। सफल व्यक्ति अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समग्र विकास में सहायता करना है। यह उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रहने और सही कॅरिअर पथ चुनने में मदद करेगा। विशेषज्ञों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेगा। सफल व्यक्तियों के अनुभव उन्हें प्रेरणा देंगे और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे।
-वर्जन
भविष्य की दिशा तय करने में भी मिलेगी मदद : डीके सक्सेना
जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय पुस्तकालय में समय-समय पर कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ भविष्य की दिशा तय करने में भी मदद मिल सके।
विज्ञापन
-- -- -- --