{"_id":"631e25ba5707b2457163a63a","slug":"car-found-from-canal-in-mandawali-area-nazibabad-news-mrt6048503157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावली क्षेत्र में नहर से मिली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडावली क्षेत्र में नहर से मिली कार
विज्ञापन
नजीबाबाद - प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर।
- फोटो : NAZIBABAD
मंडावली क्षेत्र में नहर से मिली कार
नजीबाबाद/मंडावली (बिजनौर)। देहरादून से नजीबाबाद आते समय कार सहित लापता प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर की कार मंडावली क्षेत्र में नहर से मिली है, जबकि प्रॉपर्टी डीलर लापता हैं। आशंका है कि वह नदी के बहाव में बह गए हो। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।
सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मोहल्ला जाब्तागंज निवासी हाजी मो.फैसल के तहेरे भाई की कार मंडावली क्षेत्र के हिमालयन ढाबे के निकट पूर्वी गंग नहर से मिली है। मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ की उपस्थित में कार को निकाला गया। कार का अगला शीशा टूटा था और 48 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर का कोई अतापता नहीं था। सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मंडावली पुलिस प्रॉपर्टी डीलर की तलाश गोताखोरों के जरिए करा रही है। पुलिस का मानना है कि शीशा टूटने के कारण वह बहाव में कहीं दूर पहुंच गए हो। गोताखोरों ने मंडावली से नजीबाबाद के गढ़मलपुर डैम तक पूर्वी गंग नहर को तलाशा, लेकिन पता नहीं चल सका।
अंतिम लोकेशन ने दिए थे नहर में कार समाने के संकेत
देहरादून से 9 सितंबर को शाम सात बजे जहांगीर अकेले ही कार से नजीबाबाद के लिए रवाना हुए थे। रात्रि करीब आठ बजे श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र से कार पास हुई। मंडावली क्षेत्र में गुढ़ा के निकट मोबाइल की अंतिम लोकेशन मिलने से कार नहर में गिरने की आशंका के बाद तलाश शुरू हुई थी।

बिजनौर के भागूवाला क्षेत्र में नहर से मिली प्रोपर्टी डीलर की कार।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर - भागूवाला क्षेत्र में नहर से मिली प्रोपर्टी डीलर की कार को निकलवाते थानाध्यक्ष।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन