फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car falls in river, one killed, six missing

नदी में गिरी कार, एक की मौत, छह लापता

Thu, 20 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Car falls in river, one killed, six missing
नदी में गिरी कार, एक की मौत, छह लापता
विज्ञापन

किरतपुर। जम्मू के रामबन के चन्दरकोट में दुर्घटनाग्रस्त होकर एक इनोवा कार नदी में गिर गई। हादसे में बिजनौर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवकों को पुलिस की सहायता से बचा लिया गया। जबकि छह युवक अभी लापता हैं, इनकी तलाश की जा रही है।

जम्मू कश्मीर से एक इनोवा कार संख्या एचआर 55जे-1678 बिजनौर के लिए आ रही थी। जिसमें ड्राइवर समेत 9 यात्री सवार थे। सभी जनपद बिजनौर के अलग-अलग स्थानों के थे। इन्हीं यात्रिओं में तीन यात्री तौकीर पुत्र तारिक़ निवासी मोहल्ला झंडा, हिफ़जान पुत्र अमानत निवासी मोहल्ला मुफ्तियान, अजीम पुत्र अनीस चौधरी निवासी पक्का बाग भी शामिल थे। बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे जब इनकी कार जिला रामबन के चन्दरकोट के दुग्गी पुली के पास पहुंची तो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर चिनाब नहर में गिर गई। जिसमें कार में सवार राशिद अहमद (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आसिफ व बिलाल को वहां की पुलिस व लोगों की मदद से बचा लिया गया। अन्य छह लोगों की तलाश की जा रही है। इनमें तीन युवक तौकीर, हिफ़जान, अजीम किरतपुर निवासी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed