फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car and e-rickshaw banned from entering the market

कार और ई-रिक्शा पर बाजार में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

Sun, 23 Oct 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Car and e-rickshaw banned from entering the market
कार और ई-रिक्शा पर बाजार में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
विज्ञापन

चांदपुर। पुलिस-प्रशासन ने त्योहारों को देखते हुए नगर बाजार में शांति व्यवस्था व यातायात को दुरुस्त रखने के लिए बाजार में ई-रिक्शा व कार के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने वाहनों के रूट डायवर्ड किए हैं।
धनतेरस, दीपावली, भैयादूज जैसे त्योहारों पर नगर के बाजार में भारी भीड़ के चलते जाम लगा रहता है। पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने वाहनों के रूट डायवर्ड किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि सातों इमली तिराह पर स्याऊ व जलीलपुर रोड से आने वाले ई-रिक्शा व कार जैसे छोटे वाहनों का बाजार में प्रवेश नहीं होगा। बजरिया भड़भूजों वाली गली का चौराहा व चिम्मन से आने वाले ई-रिक्शा व कार को बाजार की तरफ से सातों इमली तिराहे की ओर डायवर्ड किया जाएगा।
विज्ञापन

शंकर मूूर्ति पर वैदिक कन्या इंटर कॉलेज व जामा मस्जिद की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा व कार को वापस उसी दिशा में भेजा जाएगा। बकरकसाब के तिराहे पर नेहरू चौक से तथा ढाली बाजार से आने वाले वाहनों को बकरकसाव कटारमल की ओर डायवर्ड किया जाएगा। नेहरू चौक पर फव्वारा चौक, कराल फाटक, मोहल्ल सरायरफी व मोहल्ला शाहचंदन की ओर से आने वाले रिक्शा व कार का मेन मार्केट ढाली बाजार की तरफ प्रवेश नहीं होगा। फव्वारा चौक पर आंबेडकर चौक की ओर से आने वाले ई रिक्शा आदि को रहमानिया कॉलेज की तरफ डायवर्ड, आंबेडकर चौक पर भारी वाहनों को अंदर नेहरू मूर्ति की तरफ प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed