फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Captured the pond

तालाब को कब्जा मुक्त कराया

Sun, 28 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Captured the pond
स्योहारा में तालाब पर की जमीन पर बने पक्के मकानों को ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : BIJNOR
तालाब को कब्जा मुक्त कराया
विज्ञापन

स्योहारा। नगर के एक तालाब पर अवैध कब्जा कर बनाए गए अनेक बने पक्के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर तालाब को 90 प्रतिशत कब्जा मुक्त करा दिया गया। नगर पालिका द्वारा की गई इस कार्रवाई से कब्जा धारकों में हड़कंप मच गया। अधिशासी अधिकारी ने सरकारी तालाब में बने शेष मकानों को भी पैमाइश के बाद चिह्नित कर व अन्य सरकारी भूमि, पोखर, तालाब, झील आदि को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराने के लिए कहा है।
नगर पालिका परिषद के नगर में अनेक तालाब हैं। जिन पर लोगों ने अवैध कब्जे कर पक्के मकान बना लिए हैं। समय समय पर नगर पालिका के कुछ सदस्य तथा नामित सदस्य मुकेश रस्तोगी अवैध कब्जा हटाने की मांग करते आए हैं। अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय ने बताया कि एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ महावीर सिंह राजावत की सहमति से थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक योगेंद्र कुमार तथा लेखपाल बलवंत सिंह पुलिस बल के साथ वार्ड 21 मोहल्ला शेखान में सरकारी तालाब को कब्जा मुक्त करने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे। जेसीबी से तालाब में अवैध कब्जा कर बनाए गए आसिफ, उस्मान, फुरकान, इस्लामुद्दीन, फ़ैयाजी आदि के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। यह तालाब छह बीघा क्षेत्रफल का है। इसके 90 प्रतिशत कब्जे को हटा दिया गया है। शेष 10 प्रतिशत को कब्जा मुक्त कराने के लिए पैमाइश कराई जाएगी। शीघ्र ही वह कब्जा भी हटाकर तालाब को पूर्ण कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ एपी पांडेय ने नगर के अन्य तालाबों, झीलों, पोखर व अन्य कब्जा धारकों को चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि को स्वयं ही तुरंत कब्जा मुक्त कर दें, अन्यथा कब्जा मुक्त करने का खर्च भी कब्जा धारकों से वसूला जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह ने नगर पालिका द्वारा तालाब को कब्जा मुक्त कराने के लिए अधिकारियों की सराहना की।

स्योहारा में तालाब पर की जमीन पर बने पक्के मकानों को ध्वस्त करने के दौरान तैनात पुलिस।

स्योहारा में तालाब पर की जमीन पर बने पक्के मकानों को ध्वस्त करने के दौरान तैनात पुलिस।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed