{"_id":"584c498e4f1c1be15944bcdb","slug":"cane-price-payment-imposed-on-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर जाम लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिलाई शुगर मिल के बाहर जीएम को बंधक बनाकर किसानों ने अपने साथ बैठाया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के हल्दौर में भाकियू कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को बिलाई शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन के बाद पानीपत-खटीमा मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा दिया। उन्होंने मिल की ओर से 14 दिन में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने और मिल में मैन्युअल कांटा न लगाने पर रोष जताया। मौके पर पहुंचे मिल के जीएम को बंधक बनाकर धरने पर ही बैठा लिया गया। उनकी ओर से कुछ मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद ही जाम खोला गया।
भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ किसान सुबह करीब 11 बजे बिलाई मिल पर पहुंचे और गेट पर धरना देकर बैठ गए। भाकियू के वेस्ट यूपी महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि मिल द्वारा चौदह दिन में गन्ना भुगतान देना चाहिए। लेकिन किसानों को भुगतान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि मिल परिसर में घटतौली पकड़ने के लिए मैन्युअल कांटा भी नहीं लगाया गया है। वक्ताओं ने मिल प्रशासन पर किसानों को पूरा इंडेंट न देने का आरोप लगाया।
अपराह्न तीन बजे धरना प्रदर्शन करते हुए पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगा दिया गया। सूचना मिलने पर मिल के जीएम अनिल चौहान पहुंचे तो उन्हें बंधक बनाकर बैठा लिया गया। उन्होंने किसानों की मांग पूरा करने का आश्वासन दिया। लेकिन किसान नहीं माने। किसानों ने कहा कि किसी प्रशासनिक अधिकारी के आने तक जाम नहीं खोलेंगे और न ही धरने से उठेंगे।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद जीएम ने कुछ मांगों के मानने के लिखित आश्वासन पर किसान शांत हुए और शाम पांच बजे जाम खोला गया। धरने की अध्यक्षता मूला सिंह फौजी ने की। संचालन गिरिराज सिंह ने किया। इस अवसर पर धरने में बिट्टू चौधरी, अनिल कुमार, युवराज सिंह, राजपाल सिंह, ओमकांर सिंह, शीशराम सिंह आदि किसान शामिल रहे।