फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Candle pulled by school children in March

स्कूल के बच्चों ने निकाला कैंडल मार्च

Thu, 01 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Candle pulled by school children in March
वासु के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालते एएन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  एएन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र वासु की नृशंस हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए स्कूल स्टाफ ने कैंडल मार्च निकाला। छात्र और शिक्षक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश यादव से मिले और वासु के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

विद्यार्थी व स्टाफ प्रदर्शनी चौक पर एकत्र हुए। हाथों में अनेक नारे लिखी तख्तियां व मोमबत्ती लेकर विद्यार्थी और स्टाफ कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश यादव को दिया ।  निर्मम हत्या को जघन्य अपराध बताया। 
विज्ञापन

मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर हत्यारों को  सजा दिलाने की मांग की। 

चौथे आरोपी को भी किया गिरफ्तार
बिजनौर में 14 जुलाई को वासु का स्कूल से लौटते समय उसके फुफेरे भाई राजकुमार ने अपने साथ राहुल व लोकेश की मदद से अपहरण कर लिया था। उन्होंने वासु का उसी दिन कत्ल कर लिया था। दो दिन बाद राहुल और सोनू लक्सर गए थे। वहां वासु के परिजनों को फोन कर उसे छोड़ने के बदले दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने राजकुमार, राहुल व लोकेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने चौथे आरोपी सोनू को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed