फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Campaign will run again to bring Ikda river back to its former form

Bijnor News: धामपुर - इकड़ा नदी को पूर्व स्वरूप में लाने के लिए फिर चलेगा अभियान

Tue, 17 Jan 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 17 Jan 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Campaign will run again to bring Ikda river back to its former form
- संकरी हो चुकी नदी से हटाया जाएगा अतिक्रमण, एसडीएम ने गठित की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगर के बीच से गुजर रही इकड़ा नदी को अतिक्रमण और अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग की ओर से अभियान चलेगा। इसके लिए एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और लेखपालों को निर्देश दिए हैं। इसके लिए टीम का भी गठन कर दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि नगर के बीच से गुजर रही इकड़ा नदी को पूर्व के स्वरूप में लाने के लिए फिर से अभियान चलेगा। विभाग की ओर से वर्षाकाल शुरू होने से पहले भी अभियान चलाया गया था। उस दौरान राजस्व विभाग की ओर से नदी की पैमाइश कर अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर लाल निशान लगा दिए गए थे। प्रशासनिक कार्रवाई के डर से कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण को हटा दिया गया था, लेकिन अधिकांश स्थानों पर अवैध कब्जे अब भी जस के तस हैं। नदी को पूरी तरह से रिकाॅर्ड के अनुसार कब्जामुक्त कराने की योजना बना ली गई है।
विज्ञापन

इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। वरिष्ठ लेखपालों की टीम बनाई गई है। हलका लेखपाल को टीम का प्रभारी बनाया है। टीम को निर्देशित किया है कि यदि कहीं पर उनके समक्ष कोई दिक्क्त आती है तो वह पुलिस बल का सहयोग लें। इकड़ा नदी बरसाती नदी है, जो पहाड़ों से निकलकर मैदानी क्षेत्र में पुराना धामपुर के जंगल में प्रवेश कर धामपुर नगर पालिका क्षेत्र में आबादी के बीच होकर गुजरती है। अधिकांश लोगों के इस नदी की जमीन पर मकान बने हैं। नगर में नदी ने नाले का स्वरूप ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed