{"_id":"61a7c00a71df81657e6a0d25","slug":"calling-youth-to-stay-away-from-evils-bijnor-news-mrt5671869181","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं से कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं से कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं से कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान
बिजनौर। जिला जाट महासभा के सम्मेलन में मेधावी विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान युवाओं से नशे से दूर रहने व सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया गया।
एक बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक जनरल एसएस रावत व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि कोई भी समाज शिक्षा से ही तरक्की करता है। युवाओं के कंधों पर समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी होती है। जिलाध्यक्ष एमपी सिंह ने कहा कि खिलाड़ी अनेक खेलों में शानदार प्रदर्शन करके पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय निशानेबाज अंशु डबास, मान्या मित्तल, कर्मजीत सिंह, अर्शदीप संधु, देवांश चौधरी, समीर यादव, सिद्धांत गोयल, पीयूष प्रजापति, आईएएस बनी काजल चौधरी, शिवानी चौधरी, सलोनी चौधरी, वीरेश्वर तोमर, विकुल कुमार आदि को सम्मानित किया गया।
इनके अलावा विक्रांत चौधरी, डॉ. आरती सिरोही, श्रद्धा चौधरी, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, डॉ. रमेश तोमर, आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, अशोक चौधरी, प्रभा चौधरी, सचिन मलिक, महावीर सिंह, चेतराम, अनंतपाल राठी, जेपी सिंह सहित कई स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता भाकियू लोकशक्ति जिलाध्यक्ष वीर सिंह व संचालन एमपी सिंह ने किया। इस दौरान विजय हिंदुस्तानी, प्रशांत, सुरजीत, रोहित प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, राजेश प्रधान, रिंकू राठी आदि मौजूद रहे।