फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Call to increase industries by connecting products to the public

उत्पादों को जनता से जोड़कर उद्योगों को बढ़ाने का आह्वान

Sun, 09 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Call to increase industries by connecting products to the public
उत्पादों को जनता से जोड़कर उद्योगों को बढ़ाने का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर। लघु उद्योग भारती बिजनौर इकाई की बैठक में उद्यमियों के हित में नए इंडस्ट्रियल एरिया की मांग की गई। जनता से स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक अपनाने की अपील की गई।

मुख्य अतिथि मेरठ संभाग अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि उत्पादों को जनता से सीधे जोड़कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। आम जनता को अपने यहां बनने वाले उत्पाद की जानकारी दी जानी चाहिए। मुख्य वक्ता रमन चावला ने कहा कि आम जनता अब स्वदेशी वस्तुओं के उपभोग के लिए जागरूक हो रही है। उद्योगों के उत्पाद बिकेंगे तो लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। कहा कि अब उद्योग और जनता एक-दूसरे की जरूरत बन गए हैं। बैठक में वक्ताओं से जिले में नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित कराने और इंडस्ट्री फ्लैट योजना जल्दी शुरू कराने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने इस पर जल्दी काम कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजकुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी को संगठन को मजबूती के लिए काम करना होगा। बैठक में कुलदीप जैन, पवन सिंघल, कुलदीप सिंह, उपायुक्त उद्योग लोकेंद्र कुमार, मणि खन्ना, राजेश अरोड़ा, सुनील कुमार, विनीत कौशल, प्रसाद महेश, नवनीत गर्ग, ललित कुमार, मयंक मयूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed