फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cages and chickens are installed in 13 villages, but leopards are not being trapped.

Bijnor News: 13 गांवों में लगे हैं पिंजरे, मुर्गे भी हैं लेकिन नहीं फंस रहे गुलदार

Tue, 25 Aug 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cages and chickens are installed in 13 villages, but leopards are not being trapped.
धामपुर। धामपुर रेंज के 13 गांवों में पिंजरे लगाए गए हैं। इनमें मुर्गे भी बंद किए गए हैं लेकिन गुलदार इनमें कैद नहीं हो रहे हैं। क्षेत्र के गांवों में शाम ढलते ही गुलदार बस्ती के आस-पास दिखने लगते हैं। मटौरा मान गांव में रविवार देर शाम फिर दो गुलदार बस्ती के निकट घूमते हुए दिखाई दिए। गांव पोटी, अलादीनपुर और सलाराबाद के लोगों का कहना है कि उनके गांव में भी गुलदार चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं। किसानों के लिए डर की वजह से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। पशु चारा लाने के लिए भी किसान जंगल में जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह का कहना है कि वन विभाग की ओर से धामपुर रेंज के 13 स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। इनमें छह पिंजरे नहटौर, चार धामपुर और तीन स्योहारा क्षेत्र में लगे हैं। अल्हैपुर ब्लॉक परिसर में कई पिंजरे अतिरिक्त रखे हुए हैं। कहीं से कोई सूचना प्राप्त होती है तो वन विभाग के अधिकारी गांव के जिम्मेदार लोगों के प्रार्थना पत्र के आधार पर पिंजरा लगाने में देरी नहीं करते। कहा कि गुलदार एक शातिर वन्य जीव है। यह पेड़ पर बैठता है और झाड़ियों में छिपकर अपने शिकार पर निगाह रखता है। मौका मिलते ही हमला कर देता है। इसलिए सभी लोगों को बड़ी सावधानी के साथ आपस में मिलकर खेती-बाड़ी का काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed