फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   By tying rakhi, the brothers gave the promise of security

एसपी सहित जिलेभर के पुलिसकर्मी मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Sun, 22 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
By tying rakhi, the brothers gave the promise of security
बिजनौर पुलिस लाइन में एसपी डा.धर्मवीर सिंह को राखी बांधी महिला आरक्षी। - फोटो : BIJNOR
राखी बंधवाकर भाइयों ने दिया सुरक्षा का वचन
विज्ञापन

बिजनौर। भाई-बहन के अटूट स्नेह के प्रतीक और पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में एसपी धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता को छात्राओं और पुलिस परिजनों की बेटियों और महिला आरक्षियों ने राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। अफसरों ने भी नारी सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिया।

एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने सभी से मिशन शक्ति फेज तीन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने को प्रेरित किया। इस दौरान राखी बंधवाने के बाद अफसरों ने उन्हें उपहार दिए और सरकार के मिशन शक्ति अभियान तृतीय के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के प्रति प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने का आश्वासन दिया। एसपी देहात संजय कुमार ने थाना कोतवाली देहात व एसपी पूर्वी राम अर्ज ने थाना धामपुर पर छात्राओं/बच्चियों के साथ रक्षाबंधन के पर्व को मनाते हुए उनको उपहार दिए। शहर कोतवाल राधेश्याम ने भी थाने में राखी बंधवाई। जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों/थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना कार्यालय में बालिकाओं/छात्राओं के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया और उनको मिशन शक्ति 3.0 के बारे में अवगत कराते हुये महिलाशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed