{"_id":"6812774e2d34c6d396025d32","slug":"by-selling-her-kundali-she-gave-her-lover-the-things-needed-for-her-husbands-death-bijnor-news-c-27-1-bij1007-148773-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुंडल बेचकर प्रेमी को दिला दिया पति की मौत का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुंडल बेचकर प्रेमी को दिला दिया पति की मौत का सामान
विज्ञापन
किरतपुर। मोहल्ला अफगानान के फारुख की हत्या उसकी पत्नी अमरीन ने अपने प्रेमी मेहरबान और उसके दोस्त से कराई थी। पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि फारुख अमरीन और मेहरबान के संबंधों में बाधक बन रहा था। हत्या के लिए तमंचा खरीदने को रुपयों की जरूरत पड़ी तो अमरीन ने अपने कानों के कुंडल मेहरबान को दे दिए। उसने अपने दोस्त उमर के साथ मिलकर फारुख की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को तीनों का चालान कर दिया है।
फारुख और अमरीन का निकाह सात साल पहले हुआ था। करीब पांच साल पहले अमरीन के जीवन में पड़ोस के मेहरबान की एंट्री हुई। मेहरबान, फारूख का रिश्ते का भांजा है। फारूख टाटा मैजिक चलाता था। वह अक्सर काम के सिलसिले में रात को बाहर रहता था। पति को उनके रिश्ते की भनक लगी तो दोनों में झगड़ा रहने लगा।
पुलिस के अनुसार इससे तंग आकर अमरीन ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अमरीन से मिले कुंडल बेचकर मेहरबान ने करीब छह दिन पहले 315 बोर का तमंचा खरीदा। इसके बाद अपने दोस्त उमर को भी साथ ले लिया।
विज्ञापन
दोनों 28 अप्रैल की शाम छह बजे फारुख को बाइक से असगरपुर के जंगल में ले गए। पहले तीनों ने शराब पी और अंधेरा होने पर मेहरबान की गोली मारकर हत्या कर दी। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि अमरीन ने ही फारुख की हत्या की साजिश रची थी।
मेहरबान और उमर हत्या करने में शामिल रहे। दोनों को मंगलवार की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मेहरबान के पैर में गोली लगी है।